झारखंड शिक्षा परियोजना की टीम के आग्रह के बाद मुखिया ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चापाकल बोर करने का दिया आश्वासन
झारखंड शिक्षा परियोजना की टीम को रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय थाना मोड़ के स्थित परिसर के समीप पानी की समस्या को देखते हुए नया चापाकल बोर करने का आश्वासन दिया है।
बताते चले की एकदिवसीय झारखंड शिक्षा परियोजना का टीम आज रंका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आई थी जहां पर अपने भ्रमण के क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची तो अवलोकन के क्रम में यहां की वार्डेन एनिमा बेक ने पानी की समस्या के प्रतिउत्तर में बताया कि सार्वजनिक चापाकल से हमारे विद्यालय की बच्चियों को पानी का उपयोग करती है ।क्योंकि परिसर में दो चापाकल बोर कराए गए थे लेकिन वे दोनों चापाकल बोर सूख चुके हैं ।ऐसी स्थिति में बाहर से छात्राओं को पानी लाना पड़ता है ।
इसके उपरांत झारखंड शिक्षा परियोजना की टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए यहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम से बात की ।देवानंद राम ने सकारात्मक पहल करते हुए रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया को इस कार्य के लिए चयन किया ।राजेश कुमार मद्धेशिया ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद तत्काल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के परिसर में नया चापाकल बोर करने का आश्वासन दिया है। इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय टीम के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने मुखिया को साधुवाद दिया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating