स्तरोन्नत उच्च विद्यालय अमरोरा की छात्रा अंजली कुमारी ने 93.6% अंक लाकर बनी प्रखंड टॉपर
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी:खरौंधी प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा की रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद काफी खुश दिखाई दिए। प्रखंड में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय अमरोरा की छात्रा अंजली कुमारी ने 93.6% अंक लाकर प्रखंड टॉप की है.अंजली कुमारी मझिगावां निवासी मुनी प्रसाद गुप्ता की पुत्री है। प्रखंड टॉपर में द्वितीय स्थान स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय राजी की छात्रा पूजा कुमारी ने 92% अंक हासिल की है।तृतीय स्थान प्लस टू उच्च विद्यालय राजी के छात्र मंजीत कुमार ने 91% अंक प्राप्त किया है.इसी प्रकार चौथा स्थान उच्च विद्यालय खरौंधी की विद्या कुमारी ने 91% लाकर हासिल किया है।जबकि पांचवां स्थान उच्च विद्यालय खरौंधी के प्रियेश यादव ने 90.8 अंक लाकर हासिल किया है।छठा स्थान उच्च विद्यालय तोरेलावा के
के छात्र आशुतोष कुमार ने 90.2 अंक लाकर हासिल किया है।सांतवां स्थान उच्च विद्यालय खरौंधी के छात्र धर्मराज प्रसाद ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।आंठवां में उच्च विद्यालय खरौंधी के सोनू कुमार 87.8% अंक लाकर हासिल किया है।नौवां स्थान उच्च विद्यालय खरौंधी के अमित कुमार रावत ने 87.6%अंक लाकर किया है। जबकि इसी विद्यालय के कस्तूरी अहमद ने 86%अंक लाकर दसवां स्थान हासिल किया है।इस बीच प्रखंड में उच्च विद्यालय खरौंधी के 98 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल किया है,जबकि स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय राजी के छात्र छात्राएं 95% सफलता हासिल की है।इस मौके पर प्लस टू उच्च विद्यालय राजी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, उच्च विद्यालय तोरेलावा के प्रधानाध्यापक दिनेश ठाकुर, उच्च विद्यालय खरौंधी के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पाठक, उच्च विद्यालय अमरोरा के प्रधानाध्यापक कान्हू रजक ने अपने अपने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating