राजस्व उप निरीक्षक ने बीडीओ पर मारपीट करने का लगाया आरोप
विशुनपुरा: राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा पर सराब नस्से में मारपीट करने का आरोप लगाया है.
जिसको लेकर गढ़वा उपायुक्त को आवेदन दिया है.
दिये गये आवेदन में दर्शाया है कि प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मचारी आवास में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते आ रहे है.
की बीते मंगलवार की रात्रि करीब 11:30 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी मेरे आवास के मुख्य दरवाजा को तोड़कर निवास कक्ष में घुसकर नशे की हालत में गाली गलौज करते हुए मारपीट किये. साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
बीडीओ ने सर्विस खराब करने, इलेक्शन ड्यूटी के नाम पर फसाने एवं एसी एसटी एक्ट मे फ़साने की धमकी दिया है. इन सभी घटनाओं को अपने अंचल कर्मियों के साथ इसकी सूचना अपर समाहर्ता एवं वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया. जिस पर बीते बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर ने जाँच किये. जांच के दौरान भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मारपीट करने की धमकी अनुमंडल पदाधिकारी के सामने दिया गया.
जिसको लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से उचित कारवायी करते हुये अन्य अंचल में स्थानांतरण करने की मांग की है. और किसी भी तरह की घटना होने पर जिला प्रशासन को जवाबदेही बताया है.
इस सम्बंध में पूछे जाने पर बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर मारपीट की घटना को लेकर जांच कर अग्रेतर कारवायी के लिये जिला को पत्राचार किया गया है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating