शोषितों-वंचितों के नेता कामेश्वर बैठा की जीत पक्की : शिवकुमार विश्वकर्मा
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : पलामू लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा वंचितो-शोषितों के नेता हैं, चुनाव में जीत पक्की होगी उक्त बातें पार्टी के प्रदेश सचिव शिवकुमार विश्वकर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्री बैठा झारखंड-बिहार में शोषितों वंषितों के लिए लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है। श्री बैठा बसपा के टिकट पर सर्वप्रथम 2007 में पलामू लोकसभा से चुनाव लड़े थे, तब भाजपा और राजद को कड़ी टक्कर दी थी। उसी जनाधार के बदौलत 2009 में वे सांसद बने थे। शिवकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बसपा का कैडर पर आज भी मजबूत पकड़ है। कामेश्वर बैठा के मैदान में आने से कार्यकर्ताओं का जोश दो गुना हो गया है। सर्वजन समाज के हितों की बात करने वाली पार्टी बसपा को चुनाव में अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी प्रत्याशी की जीत पक्की होगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
धनंजय चौधरी ने बैठक में मूर्ति निर्माण का पूरा खर्च देने की घोषणा
विकास कुमार मेराल। शिव मंदिर परिसर मुड़ल टोला मेराल के प्रांगण में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को...
सुजीत सिंघानिया बने गोंदा दुर्गा पूजा समिति के दोबारा अध्यक्ष
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के गोंदा में देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार...
हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने विनय चौधरी
विकास कुमार मेराल । दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को हासनदाग देवी धाम...
जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विकास कुमार मेराल : आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र लातदाग में शुक्रवार को जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन...
ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट मेराल में ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु ब्लॉक कॉलोनी...
Average Rating