इंटर कॉमर्स में शिवानी बनी जिला टॉपर
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल: थाना क्षेत्र के करकोमा गांव निवासी नंदलाल तिवारी की सुपुत्री शिवानी ने जैक बोर्ड की परीक्षा में इंटर कॉमर्स में 451 अंक लाकर जिला टॉपर बनी। विदित हो कि शिवानी एसएसजेएस नामधारी कॉलेज से इंटर कॉमर्स की परीक्षा लिखी थी। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही शिवानी हमेशा पूरे लगन एवं समर्पण के साथ पढ़ाई करती है। उसकी उपलब्धि पर उसके परिवार के पूरे लोग काफी प्रसन्न है ।बुधवार को परिवार के लोगों ने शिवानी को मिठाई खिलाकर उसकी हौसला अफजाई की। जिला टॉपर बनने पर पूछे जाने पर शिवानी ने कहा कि आज मेरे पूरे परिवार के लोग खुश हैं इसलिए मैं भी काफी प्रसन्न हूं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने छोटे पापा तथा छोटी मम्मी के साथ परिवार के सदस्यों को दी तथा आगे भी बेहतर पढ़ाई कर कॉर्पोरेट क्षेत्र में जॉब करने की इच्छा जाहिर की। इस मौके पर शिवानी के दादा उदित नारायण तिवारी,चाचा विनोद तिवारी पिता नंदलाल तिवारी रिंकू तिवारी कमलेश तिवारी सतीश तिवारी भारत भूषण तिवारी सूर्य देव तिवारी आदि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
धनंजय चौधरी ने बैठक में मूर्ति निर्माण का पूरा खर्च देने की घोषणा
विकास कुमार मेराल। शिव मंदिर परिसर मुड़ल टोला मेराल के प्रांगण में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को...
सुजीत सिंघानिया बने गोंदा दुर्गा पूजा समिति के दोबारा अध्यक्ष
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के गोंदा में देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार...
हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने विनय चौधरी
विकास कुमार मेराल । दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को हासनदाग देवी धाम...
जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विकास कुमार मेराल : आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र लातदाग में शुक्रवार को जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन...
ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट मेराल में ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु ब्लॉक कॉलोनी...
Average Rating