0 0
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर टाउनशिप में मातृ दिवस का आयोजन - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 11 Second

आज डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर टाउनशिप में मातृ दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया ।इस कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चो की शताधिक माताओं ने प्रतिभाग किया ।इन माताओं का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर तिलक चंदन एवं पुष्प वृष्टि द्वारा विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर संयुक्त रूप से किया ।इसके पश्चात कार्यक्रम के शुभारंभ में वैदिक यज्ञ आचार्य प्रवीण पांडेय के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक एवं उपस्थित माताओं ने हिस्सा लिया । तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्यश्री राजेंद्र सचदेवा वरिष्ठ शिक्षक श्री ओ पी सिंह , श्री ए के वर्मा एवं उपस्थित मातृशक्तियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर मातृ दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया ।समागत सभी माताओं का स्वागत प्राचार्य जी नेअपने स्वागत वचनों द्वारा किया तथा विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाएं समवेत स्वर में स्वागत गान के द्वारा स्वागत किया ।इस मौके पर महिलाओं के सम्मान एवं मनोरञ्जन में कविता पाठ प्रतियोगिता ,गीत गायन प्रतियोगिता ,नृत्य ,रंगोली , सलादसजावट ,म्यूजिकल चेयर कंपटीशन आदि कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं मेंअधिकाधिक महिलाओं ने सहर्ष प्रतिभाग किया तथा स्थान भी सुनिश्चित किया ।कविता पाठ में प्रथम स्थान श्रीमती रीना सिंह द्वितीय स्थान श्रीमती पिंकी कुमारी तथा तृतीय स्थान श्रीमती काजल दुबे ने प्राप्त किया ।गीत गायन मेंप्रथम स्थानश्रीमती नमिता चौबेद्वितीय स्थानश्रीमती पिंकी कुमारीतथा तृतीय स्थानश्रीमती सुमनने प्राप्त किया ।नृत्य प्रतियोगिता मेंप्रथम स्थानश्रीमती सोनम गुप्ताएवं द्वितीय स्थान श्रीमती मनीषा राय ने प्राप्त किया ।सलाद मेकिंगमेंप्रथम स्थानश्रीमती पिंकी कुमारीद्वितीय स्थानश्रीमती रीना सिंहएवं तृतीय स्थानश्रीमती सुषमा गुप्ता ने प्राप्त किया ।म्यूजिकल चेयरमें संयुक्त रूप सेश्रीमती रीना सिंहएवं श्रीमतीसुषमागुप्ता को प्रथम स्थान दिया गया ।सभी विजेतृ माताओं को प्रमाण पत्र एवं गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रांच मेडल विद्यालय के प्राचार्यश्री राजेंद्र सचदेवाके द्वारा प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर कुछ बच्चों ने भीअपनी मां के लिए सुंदर-सुंदर गीत,कविता एवं भाषण प्रस्तुत किये ।इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी एवंपूर्वी रंजन के द्वारा मधुर सूक्तियों श्लोकों एवं वचनों के द्वारा किया गया ।इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी महिलाएं हर्षित एवं आनंदित थी ।विद्यालय के इस क्रियाकलाप की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही थी ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress