0 0
Share
Read Time:7 Minute, 7 Second
अबकी बार नहीं होगा भाजपा का बेड़ा पार : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री ने किया मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा

महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने की अपील
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निशेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतां का दौरा कर लोगों से पलामू लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने की अपील किया। इस दौरान सभी पंचायतों में मंत्री श्री ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने प्रखंड के पंचायत चामा, दुलदुलवा में मुख्य बस्ती बागीचा में तीसरटेटुका के चिनियां मुख्य मार्ग के समीप करकोमा एवं हासनदाग पंचायत का हासनदाग खेल मैदान में, गोंदा पंचायत के लातदाग में एनएच 75 के समीप, बाना पंचायत के कुम्हार टोला में, गेरूआ पंचायत के देवगाना स्टैंड में, मेराल पूर्व पंचायत के करकोमा रोड में, मेराल पश्चिमी पंचायत के देवी मंदिर के बगल में, तेनार पंचायत के पैकाही स्कूल के बगल में, पढ़ुआ पंचायत के पतहरिया स्कूल के समीप, लोवादाग पंचायत में दुर्गा मंडप के समीप, संगबरिया पंचायत में बनुआ स्कूल के समीप, अरंगी पंचायत में पंचायत भवन के समीप तथा विकताम पंचायत में कमरमा नदी के समीप आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने आम जनों से पलामू लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। उन्होने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास एवं केंद्र में जनसरोकार की सरकार बनाने के लिए ममता भुईयां को वोट करें ताकि सभी लोगों को उनका अधिकार पूरी तरह से मिल सके। मंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ही देश का विकास एवं देश वासियों को उनका हक एवं मान, सम्मान दे सकती है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहे हैं। परंतु सच्चाई यह है कि अबकी बार भाजपा का बेड़ा पार नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि मोदी जी ने झूठ एवं जुमलेबाजी के बल पर 10 साल सरकार चलाया। पिछले 10 सालों में देश की स्थिति काफी बदतर हो गई है। भाजपा फूट डालो शासन करो की नीति अपनाती है। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को भाजपा के झूठ, फरेब के चाल में नहीं फंसना है। बेहिचक महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में मतदान करना है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व मुखिया विजय सिंह, अतहर अली, अशरफी राम, शंभू राम, यासीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद
सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
—-

इसे बॉक्स में लेने का कष्ट किया जाय

देश की जनता भाजपा को सिखलायेगी सबक : मंत्री मिथिलेश

बाना पंचायत के पूर्व मुखिया विजय सिंह सहित दर्जनों लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल

फोटो -झामुमो में शामिल हुए लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश

गढ़वा। मेराल प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के पूर्व मुखिया विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। बुधवार को बाना पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह सहित दर्जनों लोगां ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर सभी लोगों ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार द्वारा राज्य में किये गये विकास कार्यां, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का हुए कायाकल्प आदि कार्यों से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। पूरे राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर लोगां का रूझान झामुमो की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया विजय सिंह सहित शामिल हुए सभी लोग काफी उर्जावान हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक घरों में जाकर मतदाताओ को झारखंड सरकार की उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार की विफलताओ को बतायें और अपने-अपने क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी को बढ़त दिलायें। उन्होंने कहा के पलामू लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में महागठबंधन की स्थिति काफी मजबूत है। इस बार देश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। अबकी बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

 127 total views,  2 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *