1 2
Read Time:5 Minute, 40 Second
केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो प्रति वर्ष एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार : तेजस्वी यादव

भाजपा पूंजी-पतियों का पोषक और गरीबों का शोषक है : मिथिलेश ठाकुर

रंका/गढ़वा। रंका उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को उनके चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
      मौके पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रत्येक वर्ष एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक गरीब महिला को एक लाख रूपये सलाना देकर सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  बिहार में उनके तीन वर्षों के शासन काल में पांच लाख लोगों को रोजगार दिया गया। उनके इसी कार्यों से घबराकर भाजपा ने बिहार में चाचा को ही तोड़कर गठबंधन की सरकार को गिरा दिया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा 400 पार सीटें जीत कर संविधान को खत्म करना चाहती है। जनता अब जाग चुकी है। यह मनसूबा कुछ काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बदलने का समय आ गया है। श्री यादव ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने गढ़वा – पलामू को कुछ नहीं दिया। यहां गरीबी, बेरोजगारी, पलायन नहीं रुकी और न ही सिंचाई की व्यवस्था और न कारखाना ही खुली। अब हिसाब मांगने का समय आ गया है। आम जनता हिसाब ले। कहा कि झारखंड में भी  मोदी जी गठबंधन की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा का सफाया हो चुका है। अब झारखंड की बारी है। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमें सिर्फ सांसद नहीं चुनना है बल्कि संविधान बचाना है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूंजिपतियों का पोषक और गरीबों का शोषक है। वे लोकतंत्र को समाप्त करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बात नहीं मानी तो जेल में डाल दिया गया। जनता इसका करारा जवाब देगी। वीआईपी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि भाजपा के पीछे आरएसएस है, जो हमारे हाथ से छुए हुए पानी नहीं पीते हैं। नफरत फैलाते हैं। क्या हमें ऐसी सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झुठ बोलते हैं। किसानों की आय दुगना करने की वादे किये थे, लेकिन आज कहीं कुछ नहीं हुआ। कहा कि भाजपा 400 सीटें लाकर आरक्षण खत्म करना चाहती है। भाजपा पैसों पर घमंड करती है। हम सभी को मिलकर पैसे की घमंड को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन भाजपा से मजबूती से लड़ाई लड़े। विरोध करने पर जेल में डाल दिया गया। प्रत्याशी ममता भुईयां ने कहा कि बीडी राम ने 10 वर्षों में पलामू की किसी भी समस्या को दिल्ली तक नहीं पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पलामू की जनता एक बार उन्हें विकास करने का मौका दे। वे पलामू का विकास कर के दिखाएंगी। साथ ही सपा के रंजन यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव, माले नेत्री सुशमा मेहता आदि ने भी विचार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से वीआईपी पार्टी के मंदीप मल्लाह, राजद जिलाध्यक्ष सुरज कुमार सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, डॉ यासीन अंसारी, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनिल कुमार, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, देवेंद्रनाथ तिवारी, आशीष कुमार गुप्ता, रौशन पाठक, धर्मेंद्र कुमार पाठक, मो. अलीम, मो. इसराफिल, शाह मोहम्मद खान, मुमताज अली रंगसाज, विजय चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *