0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second
झामुमो ही राज्य की हितैसी पार्टी है : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा प्रखंड के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल

गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया, अचला आदि पंचायतों से 100 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण  की। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग लंबे समय से भाजपा में रहकर काफी ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। अब सभी माटी की पार्टी झामुमो में शामिल हो गये हैं। गढ़वा सहित पूरे राज्य में हो रहे विकास कार्यां से प्रभावित होकर सभी ने झामुमो को ही राज्य एवं जनता को हितैशी समझा। श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो ऐसी पार्टी है जो कहती है वो करती है। उन्होंने 2019 के विधासभा चुनाव से पूर्व यहां के लोगों से गढ़वा को विकसित करने का वादा किया था। आज गढ़वा झारखंड का नंबर वन  विधानसभा क्षेत्र बन गया है। आने वाले समय में गढ़वा और भी बेहतर बनेगा। उन्होंने शामिल हुए सभी लोगों से क्षेत्र में जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने की बात कही। साथ ही मंत्री ने कहा कि सभी लोग मिलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईयां को जीत दिलायें। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गोकुल दुबे, विकास कुमार, संदीप चौधरी, धमेंद्र पासवान, अजीत कुमार, मुंद्रिका राम, तिरसार मियां, अनवर अंसारी, रफीक अंसारी, ब्रह्म राम, अमरेश उरांव, सुरेश उरांव, युसूफ, रोहित चौधरी, छोटू पासवान, अनुज दास, विकास कुमार, मुकेश भारती, चंदन रवि, महिला मोर्चा से वार्ड सदस्य कलावती देवी, लालती देवी, पुनिता देवी, रजमतिया देवी, प्रमिला देवी, मनती देवी, कबुतरी देवी, अचला से सतेंद्र कुमार यादव, अजय पाल, शिवनाथ चौधरी, राजेंद्र यादव, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, दिलीप गुप्ता, फुजैल अहमद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे आदि लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *