0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
वरिष्ठ भाजपा नेता पलामू लोकसभा चुनाव के सहसंयोजक रह चुके और चतरा लोक सभा चुनाव के लातेहार विधानसभा के दो दिनों के प्रवासी प्रभारी के रूप में चतरा में प्रवास कर रहे अलखनाथ पांडेय ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर जाकर चतरा लोक सभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों के साथ जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को और मजबूत करने के लिए अपील किए। लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी पार्टी के प्रत्याशी, नेता व कार्यकर्ता अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिए हैं।
लातेहार विधानसभा के प्रवासी प्रभारी के रूप में अलखनाथ पांडेय ने लातेहार विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता गण व कार्यकर्ता गण के साथ चित्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह लातेहार विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर लोगों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील किए। इस दौरान अलखनाथ पांडेय  ने मतदाताओं से कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सबसे बड़ा मुद्दा धारा 370 और राम मंदिर जैसे अधूरे काम को पूरा किया है। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी मतों से जीतने के लिए अपील किए।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान लातेहार विधानसभा के प्रवासी प्रभारी अलखनाथ पांडेय, भाजपा नेता राजधानी यादव, विजय चौबे, रोशन दुबे, अशोक पांडे, डॉक्टर विजय प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, नरेश चौधरी, उमेश प्रसाद, नितेश कुमार, महेंद्र मालाकार, संदीप कुमार विकास, कुमार उमेश कुमार पासवान, गोविंद मालाकार, सुनील प्रसाद, अजय प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *