हुसैनाबाद पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट **/पलामू: जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र के लोटनिया गांव से एक मामला प्रकाश में आया है। जहां के शिव मंदिर से पानी बहने के कारण एक परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
13 मई के रात्रि में लोटनिया गांव निवासी शंभू शर्मा और बसंत शर्मा के द्वारा उसी गांव के निवासी नागेंद्र उपाध्याय, उनके दोनो भाइयों के साथ शराब के नशे में गाली गलौज और मार पीट किया गया।
नागेंद्र ने बताया कि, मैं अपना किराना दुकान, गाँव के ही शिव मंदिर के पास से बन्द करके घर जा रहा था, उसी समय शम्भु शर्मा पिता मुखदेव शर्मा, हमलोग को गाली देने लगे कि अपने मंदिर का पानी मेरे तरफ क्यों बहाता है, तो हम बोले कि मंदिर का पानी मेरा नहीं गांव का है। इतने में दोनों शंभू एवं बसंत शर्मा ने लाठी से मेरे माथे पर मारना शुरू कर दिया, एवं सतीश शर्मा लोहे की रड से मेरे भाई रविन्द्र उपाध्याय पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया एवं ललीता देवी – पति शम्भु शर्मा, लकड़ी काटने वाला आरी से गले पर चलाई तो बचने के क्रम में हाथ पर लगा। तभी पवन और शशी शर्मा पुत्र शंभु शर्मा सब मिलकर परिवार पर हमला कर दिया।
इस बीच दोनो परिवार को चोट आई, जिसमे रविन्द्र उपाध्याय का ईलाज मेदिनीनगर अस्पताल मे कराया गया। और शंभु शर्मा के परिवार का ईलाज जपला के ही स्थानीय अस्पताल मे हुआ।
नागेंद्र उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारी से गुहार लगाया गया है की इस मामले की सत्यता की जांच कर दोषियों पर उचित करवाई किया जाए। उनका कहना है की, पहले भी बहुत बार सतीश शर्मा ने हमारे परिवार की छवि खराब करने के लिए झूठी खबर अखबार मे प्रकाशित करवाई है जिसके विरुद्ध शिकायत भी दर्ज है।