Read Time:3 Minute, 48 Second



उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान:- आरके पब्लिक स्कूल सोनपुरवा गढ़वा में आज सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद श्री अलखनाथ पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में स्कूल के उत्तरोत्तर विकास की बात करते हुए कहा कि स्कूल अपने स्थापना काल से ही अनुशासन और संस्कार युक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान रखा है इसी का परिणाम है कि आज स्कूल के छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है और परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।आज स्कूल से शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राएं आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर,इंजीनियर व अन्य उंचे पदों पर देश ही नहीं, विदेशों में भी अनेक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। गढ़वा जिले में अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई से मान्यता प्राप्त पहला स्कूल आज अपनी सफलता के परचम लहरा रहा है।इसका पूरा श्रेय उन्होंने शिक्षकों के मेहनत ,कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि आपके जीवन में तरक्की का पूरा श्रेय आपके शिक्षक और माता-पिता का है इसका आप ध्यान रखें और सम्मान के साथ उनका ख्याल करें।
अंत में एक बार फिर से उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के मेहनत का परिणाम है स्कूल का शत् प्रतिशत रिजल्ट।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य संतोष पाण्डेय,अनुप कुमार पाण्डेय और सम्मानित छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।
सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं-
दसवीं बोर्ड टाॅपर्स –
1.वकास खान
2.शोभित कुमार
3.एमडी शम्स परवेज
4.अद्रिका पटनायक
5.एकता कुमारी
6.अनिकेत कुमार
7.आशिया अख्तर
8.दिव्यांशु कुमार
9.अदिती कुमारी
10.शिवम सिंह
11.अभिषेक कुमार
12.श्रेष्ठा राज
13.अमन तिवारी
14.आयुषीदीप
15.वैभव पाण्डेय
16.वैष्णवी केशरी
17.रुद्रांश कुमार
18.नन्दनी गुप्ता
19.एरम तबस्सुम
बारहवीं बोर्ड के टाॅपर्स –
1.सत्यम कुमार
2.स्मिता कुमारी
3.वैष्णवी जयसवाल
4.अभिषेक कुमार
5.श्रेया श्रुति







