0 0
सदर अस्पताल गढ़वा में नशा मुक्त अभियान चला गया - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 36 Second
माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा श्री राजेश शरण सिंह एवं सचिव श्री रवि चौधरी के आदेशानुसार आज दिनांक 27/05/2024 को , सदर अस्पताल गढ़वा में   नशा मुक्त अभियान चला कर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को नशीले पदार्थ का सेवन से दूर रहने तथा  ड्रग्स के व्यापार एवं रोकथाम की जानकारी देते हुए पी एल वी , मुरली श्याम तिवारी , द्वारा भांग, अफीम ,शराब ,गुटका चरस हड़िया एवं अन्य नशीले पदार्थ के सेवन से बच्चों को दूर रखने के लिए उनके माता-पिता एवं संरक्षक को जागरूकता के माध्यम से सलाह दी गई सदर अस्पताल गढ़वा के डॉक्टर टी पियूष के द्वारा नशा कर रहे बच्चों तथा उनके माता-पिता के बारे में विस्तृत रूप से बतलाया गया साथ ही स्थाई लोक अदालत के सदस्य आरके त्रिपाठी के द्वारा नशा उन्मूलन एवं उसके दुष्प्रभाव तथा कानूनी बिंदुओ पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई  पीएलवी कृष्णानंद दुबे के द्वारा मंच संचालन करते हुए नशीले लत से मुक्ति के लिए नशा मुक्ति केंद्र या मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता वाले बच्चों को कानूनी रूप से सहायता के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा को  पी एल वी के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने की बात बताई  गई साथ ही  निः शुल्क कानूनी  सहायता दिलाने हेतु हर संभव मदद पहुंचाने की बात बताते हुए लोगों से आह्वान किया गया की आप सभी को  कहीं भी इस तरह के बच्चे मिलते हैं तो इसकी जानकारी पीएलबी के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा को दिया जाए ताकि उन्हें  सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जा सके सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा नशा उन्मूलन की रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया  न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता राहुल ऋषि ने नशा पीड़ित बच्चों को नशा  छुड़ाने के लिए अपना विचार व्यक्त किया जनक विकास धारा के सचिव रामाशंकर के  चौबे के द्वारा गीत के माध्यम से नशा उन्मूलन पर कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन किया गया इस अवसर  पर डीडी न्यूज़ के बिजेंदर तिवारी सदर अस्पताल के डॉक्टर विकास कुमार, पीएलबी उमाशंकर द्विवेदी एवं संगीता सिन्हा सहित लगभग 150 की संख्या मे  उपस्थित हुए

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress