0 0
पानी के तलाश में भटक रहे हिरण की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 45 Second

परवेज आलम की रिपोर्ट
नौडीहा बाज़ार: प्रखंड मुख्याल स्थित नौडीहा बाज़ार, छत्तरपुर, डुमरिया मुख्य पथ से ढकनाथान मोड़ के समीप शनिवार के अहले सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसे मे हिरण की मौत हो गई। ग्रमीणों ने हिरण की मौत की सूचना स्थानीय थाना नौडीहा बाजार को दी। सूचना के तत्पश्चात वन बिभाग के अधिकारी के दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई । वन विभाग की अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बारे मे जानकारी लिया। घटना के बाद मौके से अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। आगे बताते चलें कि पलामू जिले की पूरे क्षेत्र ड्राई जोन है और पानी के लिए जानवर और आदमी दोनों पानी के लिए भटक रहे है। जिसका मुख्य कारण कि छतरपुर -नौड़ीहा बाजार मे अंधाधुंध वनों की कटाईं और अधिक पहाड़ का विनाश हो रहा है। वन रक्षक राहुल कुमार ने बताया कि मृतक हिरण की शव पर कुते के कटाने की निशान है इससे प्रतीत होता है कि पानी के लिए भटक रहे हिरण ने भागे भागे जंगल छोड़ कर गाँव की ओर निकल पडाऔर जिस कारण वह सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई।और बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण करने के बाद मिट्टी में दफना दिया जाएगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress