माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष /श्री राजेश शरण सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा, एवं सचिव,रवि चौधरी के आदेशानुसार आज दिनांक 05/6/ 2024 को , व्यवहार न्यायालय गढ़वा के मुख्य गेट पर इंस्टॉल लगाकर राहगीरों को पी एल वी मुरली श्याम तिवारी एवं कृष्णानंद दुबे के द्वारा हीट वेव को देखते हुए बताया गया की ओआरएस का घोल पीते रहे तथा 10:00 बजे दिन के बाद बाहर नहीं निकले, पेट खाली नहीं रखें, कपड़े से शरीर को ढक के रखें,किसी भी तरह का अगर दिक्कत आ रही है तो तुरंत डॉक्टर से मिले ,कानूनी सहायता के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा को पी एल वी के माध्यम से सूचना दे साथ ही निः शुल्क कानूनी सहायता दिलाने हेतु हर संभव मदद किया जाएगा इस अवसर पर लगभग 300 की संख्या में राहगीरों को पानी पिलाया गया