Read Time:1 Minute, 27 Second

सांसद विष्णु दयाल राम के जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है. गढ़वा की जनता ने ये दिखा दिया है कि देश का दिल, पीएम मोदी के लिए धड़कता है और गढ़वा की जनता इंडी गठबंधन की जोड़ तोड़ की राजनीति और झूठे वायदों पर भरोसा नही करती है.
भाजपा के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने मेहनत की पराकाष्ठा को छुआ है.
नगर परिषद गढ़वा के देवतुल्य मतदाता विशेष रूप से सभी मताओ बहनों एवं युवा साथियों का कोटि कोटि आभार जिन्होंने लगभग 15000 भाजपा के पक्ष में मतदान कर स्नेह और समर्थन भाजपा को दिया इसके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. साथ ही भाजपा के सभी बूथ संयोजक,बूथ कमिटी के सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार।जिन्होंने सांसद के जीत में सांसद से भी ज्यादा परिश्रम कर विष्णु दयाल राम को लगातार तीसरी बार सांसद बनाने में अपना अथक सहयोग किया है.




