माले के प्रखंड सचिव सहित एक दर्जन लोग भाजपा में शामिल
गुरुवार को पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर उसका समाधान कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव श्याम सुंदर विश्वकर्मा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी में आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्व विधायक ने भाजपा का पट्टा देकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा का हाल किसी से छिपा हुआ नही है। स्थानीय विधायक सह मंत्री के इशारे पर हर जगह लूट मचा हुआ है। सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी चरम पर है। बालू के कारण लोग अपना निजी मकान और अन्य कार्य नही कर पा रहे है। जबकि मंत्री के संरक्षण में यहां के लाखों ट्रक बालू को अवैध रूप से यूपी और दिल्ली में भेजा गया। पूर्व विधायक ने कहा की मंत्री और उनके लोग विकास का झूठा ढिंढोरा पीटते है। जबकि मेरे कार्यकाल में बनाई गई सड़क जो अभी भी बेहतर हालात में है, उसी का मरम्मत के नाम पर अवैध रूप से राशि की निकासी की जा रही है। उन्होंने कहा की चिनिया से रणपुरा होते खुथुआ मोड़ तक की सड़क काफी बेहतर हालात में है। अभी उक्त सड़क में पांच साल से अधिक दिनों तक मरम्मत की कोई जरूरत नही थी। लेकिन मंत्री पूरी तरह लूट मचा कर रखे है। अब जनता पूरी तरह से ऊब चुकी हैं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating