प्रखण्ड-सह-अंचल मुख्यालय में विशेष राजस्व शिविर आयोजित करने को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश।
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
गढ़वा जिले में राजस्व कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन एवं आम जनों की सुविधा हेतु सभी प्रखण्ड-सह-अंचल मुख्यालयों में राजस्व शिविर आयोजित करने का निदेश सरकार स्तर से प्राप्त है। उक्त के आलोक में उपायुक्त शेखर जमुआर ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित दिया है कि वह दिनांक- 29.06.2024 (शनिवार) को अपने मुख्यालयों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन करेंगे। इस दौरान निम्नलिखित राजस्व संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जायेगा।
ऑनलाईन दाखिल-खारिज (30/90 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन) उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित वादों का निष्पादन आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण से संबंधित वादो का निष्पादन भू-लगान वसूली सीमांकन से संबंधित वादों का निष्पादन जमाबंदी अपडेसन (ऑनलाईन प्रविष्टि में त्रुटि सुधार इत्यादि) भू-अभिलेख में त्रुटि निराकरण भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र का निष्पादन भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई प्राकृतिक आपदा (वज्रपात / अतिवृष्टि/अग्निकाण्ड / सर्पदंश इत्यादि) से संबंधित मामलों का निष्पादन
सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों का निष्पादन जाति/आय/आवासीय प्रमाण-पत्रों का निष्पादन समेत अन्य उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को राजस्व शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनों से प्राप्त होने वाले आवेदनों को क्रमवार पंजी में संधारित करते हुए उन्हें पावती रसीद निर्गत करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही उक्त राजस्व शिविर के आयोजन की जानकारी सभी स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी देने को कहा है। वहीं सभी प्रखण्डों के लिए जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी को अपने आवंटित प्रखण्डों में आयोजित होने वाले राजस्व शिविर का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करने तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उसके निष्पादन से संबंधित प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में साझा करने को कहा गया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating