Read Time:1 Minute, 1 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना – थाना क्षेत्र के कबिसा गांव में आर्केष्ट्रा प्रोग्राम के दौरान नर्तकियों के साथ मार-पीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार कबिस गांव निवासी बद्री प्रसाद यादव के पुत्र के तिलकोत्सव के दौरान ऑर्केस्ट्रा प्रोगाम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शुरू होते ही कुछ लोग नर्तकियो के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे जिसका विरोध नर्तकियो की ओर से किया गया। इसी बात को लेकर मामला बाद गया।और देखते ही देखते स्थिति मार-पीट तक जा पहुंचा। हालांकि स्थानीय लोगो की पहल पर मामला को सुलझा लिया गया है।