वन पट्टा के लिए आवेदन 15 जुलाई तक
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
बंशीधर नगर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत सभी वन ग्रामों में निवासीत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को व्यक्तिगत एवं सांप्रदायिक वन पट्टा उपलब्ध कराने के लिए बैठक किया गया। वहीं बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता पदाधिकारी शिलवंत भट्ट,सभी प्रखंडो के अंचल अधिकारी,अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक किया गया।बैठक में वन पट्टा के लिए आवेदन 15 जुलाई तक अनुमंडल में जमा करनी है।अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि बुधवार को कार्यालय कक्ष में वन अधिकार के तहत वन पट्टा उपलब्ध कराने के लिए 15 जुलाई तक आवेदन अनुमंडल में जमा करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कि संख्या में लोगों को इसका लाभ मिल सके।वैसे लोगों को जो वन पर आश्रित है उन्हें वन पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता पदाधिकारी शिलवंत भट्ट,नगर ऊंटरी अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह व सभी प्रखंडो के अंचल अधिकारी,सभी अंचल निरीक्षक,राजस्व कर्मचारी, अनुमंडल कार्यालय नाजिर नीतीश कुमार सिन्हा,कार्यालय के प्रधान आनंद प्रजापति तथा कार्यालय के नीतीश कुमार तिवारी शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating