भाकपा अंचल इकाई के नेतृत्व में सात सूत्री मांग पत्र के समर्थन में प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना -भाकपा अंचल इकाई के नेतृत्व में सात सूत्री मांग पत्र के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रमना प्रखंड कार्यलय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जगमोहन उरांव के द्वारा किया गया।धरना को संबोधित करते हुए राज्य परिसद सदस्य गणेश सिंह ने कहा कि देश में आम आदमी की आय घट रही है।जबकि चंद कारपोरेट घराने की आय मे लागातार बढ़ोतरी हो रहा है।लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।देश के सत्ता में काबिज पार्टी नफरत फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहती है।लेकिन भाकपा कार्यकर्ता उसके मंसूबा को सफल नही होने देगे।कार्यक्रम को देवी दयाल मेहता,राजकुमार राम,रामेश्वर अकेला,सहीत कई लोगो ने संबोधित किया।धरना के अंत में रमना सीओ बासुदेव राय के माध्यम से सात सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम कार्यक्रताओं ने सौंपा।जिसमें रमना के सुनील मुखर्जी नगर की भूमि के दस्तावेज मे किए गए छेड़छाड़ की जांच कराने की मांग,गढ़वा जिला के भूदान की जमीन पर काबिज रैयतों को मालिकाना हक देने,रजिस्टर -2 से आँफ लाईन रशीद काटने,कजरी नदी बनखेता पर पुलिया निर्माण कराने,सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं की राशि वापस दिलाने,रमना में बालिका हाई स्कूल खोलने आदी मांग शामिल है।इस अवसर पर राजकुमार भुईया,मिश्रा भुईया,विश्वनाथ उरावं,मुनारिक राम,सुनेश्वर चंद्रवंशी सहीत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating