जेएमएम गढ़वा नगर मंडल का गठन,आशीष बने अध्यक्ष, मंत्री ने दी बधाई!
कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता ही पार्टी की ताकत है : मंत्री
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा नगर मंडल का गठन किया गया है। इसमें आशीष अग्रवाल को नगर मंडल अध्यक्ष, वसीम को सचिव तथा अविनाश दुबे को कोशाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें पार्टी में नई जिम्मेवारी मिलने पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बधाई दिया है। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी नये पदाधिकारी काफी उर्जावान हैं। इनमें संगठन को बहुत आगे तक ले जाने की क्षमता है। इन्हें नई जिम्मेवारी मिलने से पार्टी को काफी लाभ होगा। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता की झारखंड मुक्ति मोर्चा की ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी नये पदाधिकारी पूरे जोश- खरोश के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, सचिव मनोज ठाकुर, नीलू खान, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating