0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

विकास कुमार

मेराल : मोहर्रम के दिन मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में फिलिस्तीन झंडा फहराया जाने के मामले को लेकर गुरुवार को गांव के मदरसा के सभागार में हिंदू मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय की बड़ी संख्या मे लोग शामिल थे। फिलिस्तीन झंडा फहराया जाने के मामले को लेकर बैठक में चर्चा की गई तथा लोगों ने कहा कि अगर किसी शरारती तत्व द्वारा इस तरह का हरकत किया गया है तो वह निंदनीय है। गांव में सब दिन गंगा जमुनी तहजीब का अनुपालन होता है तथा दोनों समुदाय के लोग पूरे भाईचारे एवं सद्भावना के साथ रहते रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति द्वारा सद्भावना को बिगड़ने का प्रयास किया जाएगा तो दोनों समुदाय के लोग मिलकर उसे दंडित करेंगे ताकि गांव की सद्भावना एवं भाईचारा बनी रहे। बैठक में मुखिया पति हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू ठाकुर पूर्व मुखिया दुखद चौधरी उप मुखिया अविनाश चौबे मानदेव बैठा अनिल चौधरी सुदर्शन विश्वकर्मा मुबारक अंसारी गफूर अंसारी गुलवास अंसारी पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी संतोष कुमार चौधरी सदर मोजब अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *