वज्रपात से क्षतिग्रस्त मंदिर के निर्माण के लिए मंत्री ने दिया सहयोग!
गढ़वा। मेराल प्रखंड के अटौला स्थित शिव मंदिर का गुंबद वज्रपात से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके निर्माण के लिए गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर समिति को सहयोग राशि प्रदान किया। मंत्री श्री ठाकुर ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया। वहां समिति के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से अकसर नुकसान पहुंचते रहता है। यहां के लोगों ने इस बात की जानकारी दी। मैंने बिना देर किये मंदिर के क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मंदिर के क्षतिग्रस्त भाग का बेहतर तरीके से निर्माण किया जाए। वे पूरा सहयोग करेंगे। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, रेखा चौबे, दीपमाला, पियुष तिवारी, सौरभ दुबे, अंकित तिवारी, राजीव तिवारी, उमा तिवारी, कईल तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating