केतार भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी विकास कुमार सिंह के द्वारा अमवाडीह निवासी नागेन्द्र प्रजापति जो भाजपा के मंडल कार्यसमिति सदस्य सह परती पंचायत के प्रभारी हैं,उनके साथ जो मामला आया है, और उनके द्वारा जो दुर्व्यवहार किया गया है।यह बिलकुल गलत हुआ है।एक पदाधिकारी का जनता के साथ इस तरह का रवैया कहीं से भी अच्छा नहीं है।ऐसे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी के प्रति निंदा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर एवं उपयुक्त गढ़वा से मांग किया है की ऐसे व्यवहार के पदाधिकारी के ऊपर नियम संगत कानूनी कार्रवाई करते हुए केतार के प्रभार से तत्काल हटाया जाय। तथा किसी दूसरे पदाधिकारी को केतार का प्रभार दिया जाय।
साथ ही यह भी कहा की यदि बीडीओ पर कार्रवाई
नहीं किया गया तो केतार भाजपा मंडल के साथी, नेता ,कार्यकर्ता के साथ बाध्य हो कर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरना देंगे।
266 total views, 3 views today