0 0
अन्नराज डैम में पर्यटन विकास से स्थानीय को मिलेगा रोजगार! - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 46 Second

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,झारखंड सरकार, जिला परिषद अध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों ने आज गढ़वा जिले के अन्नराज डैम को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की गतिविधियों का लोकार्पण किया।
माननीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि जिले में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं है। वनों से आच्छादित घने जंगल, पहाड़ियाँ, घाटियाँ, और जलप्रपात से भरपूर गढ़वा जिला पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत मनमोहक और समृद्ध है। हम जिले में पर्यटक स्थलों के समुचित विकास, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थापना, पर्यटकों के लिए उपयुक्त आवास व्यवस्था, गंतव्यों तक सुगम परिवहन की सुविधा, और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण के लिए सरकार कृतसंकल्पित है।



उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि अन्नराज डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा जल क्रीड़ा एवं साहसिक क्रीड़ा की योजना तैयार की गई है। यह योजना पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद, एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार को भेजी गई थी, जिसके आधार पर ₹70,00,000 का आवंटन प्राप्त हुआ है। इस राशि से विभिन्न प्रकार की जल क्रीड़ा सामग्री, जैसे स्पीड मोटर बोट, पैडल बोट, कयाकिंग, और जेट्टी आदि की व्यवस्था की गई है। परियोजना के तहत सभी पर्यटकों के लिए सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए लाइफ जैकेट्स और अन्य सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। स्थानीय लोगों को मोटर बोट संचालित करने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण का आयोजन गिरिडीह स्थित एडवेंचर ट्रैवलर्स एकेडमी द्वारा किया गया, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जल क्रीड़ा एवं साहसिक क्रीड़ा के माध्यम से पर्यटक डैम के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकेंगे और साहसिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

अन्नराज डैम के संचालन, रखरखाव, और सुरक्षा के संदर्भ में ओबरा स्थित पंचायत भवन में बैठक कर स्थानीय निवासियों को पर्यटन के महत्व से अवगत कराया गया और डैम के सही संचालन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर विकसित करने के बारे में भी जानकारी दी गई।  इस परियोजना के बाद अन्नराज डैम एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। इससे ना केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटकों को भी एक नया और रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा।

अन्नराज डैम का आकर्षण और बढ़ाने के लिए और इसे पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन गढ़वा और जिला पर्यटन विभाग द्वारा वॉच टावर, इको पार्क, और बजट होटल जैसी सुविधाओं के साथ एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। मौके पर गिरिडीह स्थित एडवेंचर ट्रैवलर्स एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे नौ लोगों को प्रशिक्षण कार्ड दिया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त, डीएफओ दक्षिणी एवं उत्तरी, जिला खेल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं पर्यटन पदाधिकारी सहित अन्य जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress