0 0
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही पर रमना थाना ने एससी/एसटी व आईटी एक्ट सहीत कई धाराओं मे मामला दर्ज! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 16 Second

अनुमण्डल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -पिछले दिनों रांची में भाजपा कार्यकर्ताओ आयोजित सम्मेलन मे भवनाथपुर के विधायक व भाजपा नेता भानुप्रताप शाही के दिए गए बयान के बाद राजनीति गर्म हो गई है। ब्यान को आदिवासी असमिता से जोड़ा जा रहा है।इसी आलोक में मंगलवार को रमना थाना में भानुप्रताप शाही पर मामला दर्ज कराया गया है।थाना क्षेत्र के बहीयार कला निवासी राजेंद्र उरांव ने भानुप्रताप शाही के खिलाफ रमना थाना में आवेदन दिया है।दिए गए आवेदन के राजेद्र ने आरोप लगाया है कि रांची में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन मे  विधायक भानुप्रताप शाही ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासी होने के कारण अपने संबोधन में गट्टा पकड़ कर कुर्सी से उतारने की बात कहते हुए अपने कार्यकर्ताओ से भी बार बार हामी भरवाते है।इस प्रकार के कृत आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित करने के उदेश्य से किया गया है।जिसका प्रशासरण इंटरनेट मीडिया के साथ साथ क्षेत्रिए और राष्ट्रीय मीडिया में भी हुआ है।मैने भी एक समाचार चैनल के एक्स प्लेटफार्म पर देखा है।एक आदिवासी मुख्यमंत्री के संदर्भ में कही गई बातो से आदिवासी समुदाय आहत और रोष मे है।इस प्रकार के व्यान से आदिवासी और गैर आदीवासी समुदाय मे वर्ग संघर्ष का खतरा बढ़ सकता है।इधर रमना थाना ने एससी/एसटी व आईटी एक्ट सहीत कई धाराओं मे मामला दर्ज किया है।पुलिस इंस्पेक्ट रत्न कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे है

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress