थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
केतार में आगामी होली एव शब-ए-बरात त्योहार को लेकर शनिवार को केतार थाना परिसर में बीडीओ मुकेश मछुआ अध्यक्षता में पुलिस प्रसाशन ,जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली व शबे-ए-बरात पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।बैठक के दौरान बीडीओ मुकेश मछुआ ने विधि व्यवस्था को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस प्रसासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध ग्रामीणों को सहयोग करने की बात कही। साथ ही कहा कि होली के दिन शराब दुकान बंद रहेगी।
पुलिस इंस्पेक्टर चन्दन कुमार व थाना प्रभारी सन्तोष कुमार रवि ने कहा हुड़दंगीइयो,शराबियों, व विधि व्यवस्था भंग करने वालो, सोशल मीडिया पर गलत मैसेज कर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जायेगी।ताकि किसी तरह का माहौल खराब ना हो। बीडीओ मुकेश मछुआ, पुलिस इंस्पेक्टर चन्दन कुमार व थाना प्रभारी सन्तोष कुमार रवि ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, हेमंत पाठक, समाजसेवी अजय वर्मा, मुखिया पति गुड्डन पासवान, छोटन सिंह, शम्भु सिंह, सुरेश प्रसाद,रामविचार साहू,शिवबरन साह, पंकज सिंह,बिरबल मेहता, रामप्रसाद कमलापुरी, सुरेश राम, कलेंदर पासवान ,जसमुदिन अंसारी, रहीम अंसारी ,सीताराम जायसवाल सहित अन्यलोग उपस्थित थे।


More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating