ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की रात्रि को कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन नियुक्तियों से संबंधित जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। वहीं, सी एच विजयशंकर को मेघालय का, रमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।
324 total views, 1 views today