कैंप लगाकर 2100 फलदार एवं छायादार पौधे का निशुल्क वितरण
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल पूर्वी पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मुखिया रामसागर महतो के नेतृत्व में एवं प्रबुद्ध लोगों की सहयोग से रविवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पंचायत के ग्रामीणों के बीच 2100 नि:शुल्क पौधा का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया रामसागर महतो ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए उनके मन में अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं आम लोगों से लगवाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए विगत दो वर्षों से कैंप लगाकर बुद्धिजीवी लोगों से सहयोग लेकर ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क पौधा वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से हड़ही पहाड़ पर दो सौ पौधा लगवाए थे।जो आज के समय में उक्त पौधा तैयार होने लगा है। पंचायत में अधिक से अधिक पौधा लगवाकर संरक्षण करवाया जा रहा है। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय भगत ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष कम से कम पांच पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए ताकि पर्यावरण प्रदूषण से निजात मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लालमोहन ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि रुपु महतो ने किया। इस अवसर पर रोहित कुमार,भोलाराम, महेंद्र प्रसाद झामुमो नेता अभिषेक कुमार आदि लोगों ने ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण किया। अमरुद,जामुन,शिशम,गम्हार,सागवान,आंवला,सेमर,बैर बेल,सरिफा,महोगनी, गोल्ड मोहर ,कटहल,पिपल वरगद सहित 2100 फलदार, छायादार पौधा का वितरण किया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating