देश के समस्त आर्थिक गतिविधियों में ओबीसी को52% हिस्से चाहिए: गोरखनाथ चौधरी
बरडीहा। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रविवार को ओबीसी एकता अधिकार मंच का न्याय रथ पहुंचा ।नुक्कड़ सभा का आयोजित किया गया। नुकड़ सभा को संबोधित करते हुए ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के गोरख नाथ चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की देश के समस्त आर्थिक गतिविधियों यथा सेना के उच्च पदों, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति, सड़क भवन निर्माण के ठेकों में, सप्लाई, डीलरशिप मानिंग, उत्पाद विभाग, आउटसोर्सिंग और परिवहन पार्किंग, मीडिया ,यूनिवर्सिटी ,लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद आदि में जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी चाहिए साथ ही बताया की आज की स्थिति में ओबीसी समाज की हकदारी हर क्षेत्र में जरूरी है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो खेल का क्षेत्र हो ओबीसी के लोग हर जगह आगे आए और बढ़ चढ़कर हर क्षेत्र में हिस्सा लें।
आनंद विश्वकर्मा ने बताया की ओबीसी को बिहार में 30 % आरक्षण है लेकिन झारखंड में मात्र 14 % आरक्षण है हमें झारखंड में जनसंख्या के अनुसार आरक्षण चाहिए।
वही पिंटू यादव ने कहा की राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति का आरक्षण आबादी के अनुपात में 10 प्रतित व 26 प्रतिशत है। वहीं(EWS)अगड़ी जाति को भी आरक्षण अपनी आबादी से ज्यादा 10 प्रतिशत दिया गया है। ऐसे में झारखंड में ओबीसी की आबादी 52 प्रतिश है मगर इन्हें आरक्षण मात्र 14 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। जो इस समाज के साथ सरासर अन्याय है। मैके पर अमर प्रसाद, कपिल राऊत ,अनिल विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating