नेता जी सुभाष चन्द्र बोस क्लब के द्वारा होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
भवनाथपुर से सांवददाता जितेंद्र कुमार का रिर्पोट
भवनाथपुर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस क्लब के तत्वाधान में सरईया स्थित खेल मैदान में शनिवार को होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे, विधायक प्रतिनिधी भानु गुप्ता, क्लब के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं संरक्षक महावीर साह द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौबे एवं विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता ने कहा कि सरईया गाँव के सभी वर्ग एवं समुदाय के ग्रामीणों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के तत्वाधान में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जो एक सराहनीय कदम है। नेता द्वय ने कहा कि सभी लोग होली का पर्व आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ मनाये ताकि समाज में एक अच्छी मिशाल कायम हो। वहीँ क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों की सहयोग से नेताजी सुभाषचंद्र बोस खेल मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमे पानी बचाने एवं इसके संरक्षण हेतु लिए लोगो को प्रेरित किया गया। होली के दिन उन्होंने सूखा रंग और अबीर गुलाल से ही होली खेलने के लिए ग्रामीणों से अपील की। इस मौके पर बीरबल साह, बीरेंद्र साह, रमेश साह, अनिल, लालबहादुर गुप्ता, ब्रजेश कुमार, विजय महतो, संतोष गुप्ता, शोभानाथ साह, पंकज कुमार, अखिलेश समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating