खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधीं। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुपा के पंचायत सचिवालय से चंद्रे टोला तक जाने वाला सड़क के बीच विशेश्वर गुरु जी के घर के समीप लगाया हुआ बमा दुर्घटना का संकेत दे रहा है। स्थानीय ग्रामीण हरिनारायण प्रजापति ,विशेश्वर प्रजापति, रामदयाल प्रजापति ,अनिल प्रजापति ,आशीष प्रजापति ,मुनिप भुईया सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया की कुपा के विशेश्वर गुरु जी के घर के पास एक बमा लगाया हुआ है जो पुरा अंदर से उसका मिट्टी खाली हो गई है जो दुर्घटना का संकेत दे रहा है।यदि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं कराया जाता है तो कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने बताया की इस रास्ते से लोगों का आना जाना लगा रहता है और दुर से देखने पर यह बमा नहीं देखाई पड़ती है।जो कभी भी लोग इससे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।इस सड़क से गुजरने वाले लोगों सदैव अनहोनी को लेकर आशंकित रहते हैं।