0 0
ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच ने अधौरा में किया जनसंवाद * - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 53 Second
*ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच ने अधौरा में किया जनसंवाद *

ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी. प्रसाद) के नेतृत्व में झारखंड राज्य के राजधानी रांची से चलकर गढ़वा जिला के अंतर्गत कांडी प्रखंड के अधौरा गांव में जनसंवाद आयोजित किया गया।मंच को संबोधित करते हुए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद यहां पिछड़ा एवं ओ.बी.सी. आबादी 60% से अधिक है फिर भी सामाजिक आर्थिक आधार पर ओ.बी.सी. को एकमात्र 14% आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है जो उचित नहीं है झारखंड में रहने वाले पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के द्वारा जातीय जनगणना के आधार पर 52% आरक्षण की मांग के समर्थन की आवाज उठानी जरूरी है हर सरकार को पिछला वर्ग की लोगों को सभी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करना होगा , चाहे वह सरकारी संस्था हो या गैर सरकारी संस्था सभी में 52% आरक्षण की व्यवस्था हो साथ ही सभी ओ.बी.सी. छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर उन्हें पढ़ने के लिए ओ.बी.सी. छात्रावास की व्यवस्था हर जिले में हो। पिछड़ा  वर्ग में प्रगतिशील सामाजिक राजनीतिक लोग है फिर भी उन्हें सत्ताधारी राजनीतिक लोग चुनावी फायदे के लिए गुणवत्ताहीन तरीके से उपयोग कर रहे हैं हम सबको एकजुट होना होगा और अपने हक अधिकार के लिए लड़ना होगा
                   मौके पर जगन्नाथ साहू जी, इसराइल अंसारी जी, जगदीश साव जी, गुड्डू चंद्रवंशी जी, गोरखनाथ चौधरी जी, पिंटू यादव जी, अमर प्रसाद जी, विजय कामदेव जी, संजीत कुमार गुप्ता जी, रंजन प्रसाद जी, अरुण कुमार गुप्ता जी, हरेंद्र चंद्रवंशी जी, माला चंद्रवंशी जी, ज्ञानी प्रजापति जी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित होकर अपने हक अधिकारो पर सकारात्मक चर्चा किया गया ।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress