0 0
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के ऑनलाइन करने के नाम पर की जा रही है अबैध वसूली - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 44 Second

रंजन पासवान की रिपोर्ट
डंडई।झारखण्ड सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाकर
गरीब, असहाय लोगों को लाभ दिलाने का काम कर रही है पर कुछ लोग इससे कमाने का ज़रिया बना लिये है। झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के ऑनलाइन करने के नाम पर प्रज्ञा केन्द्र संचालको द्वारा लाभुकों से अवैध पैसों की वसूली की जा रही है।ऐसा ही मामला डंडई प्रखण्ड क्षेत्र के लवाही पंचायत में देखा गया जहां मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए इस योजना को बनाया है। वही उक़्त पंचायत के प्रज्ञा केन्द्र संचालकों
द्वारा 50 से 100 रुपये तक लाभूक महिलाओं से फॉर्म ऑनलाइन के नाम पर वसूली की जा रही है । इस संबंध में मानिका देवी,सुनीता देवी,बबीता देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का निःशुल्क ऑनलाइन एंट्री किया जा रहा है। लेकिन यहां लवाही के कई प्रज्ञा केन्द्र संचालकों द्वारा किसी महिला लाभूको से 50 रुपए तो किसी से 100 रुपए तक की वसूली किया जा रहा है। बताया कि जिस महिला द्वारा पैसे दिया गया, वैसे लोगों को फॉर्म ऑनलाइन किया जा रहा है। ऐसे में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना तो दूर उल्टा घर से राशि का भरपाई करना पड़ रहा है। बताते चलें की मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सहारा देने के झारखंड राज्य की महिलाएं जिनकी उम्र 21 से लेकर 50 वर्ष है उनको इस योजना के तहत सरकार के द्वारा हर महिने 1000 रुपए दिया जाएगा यानी कि साल भर में उन्हें इस योजना के तहत 12000 मिलेगा। इस योजना के आवेदन प्रक्रिया सरकार के द्वारा 3 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जमा करने का घोषणा किया गया है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress