मेराल दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष दुखन चौधरी तथा कुर्बान अंसारी को सचिव मनोनीत किया गया
विकास कुमार
मेराल : पूर्व विधायक सह मंत्री गिरिनाथ सिंह के मेराल कार्यालय पर सोमवार को दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष सहित 9 पंचायत अध्यक्षों का चयन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आए महिला, पुरुष समर्थकों ने अपने नेता गिरिनाथ सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मुखिया दुखन चौधरी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष तथा कुर्बान अंसारी सचिव मनोनीत किया गया जबकि महिला मोर्चा का अध्यक्ष पिंकी कुमारी को बनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि विगत 15 वर्षों में पूरे झारखंड तथा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लूट _खसोट तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है,गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों का परवाह किसी को नहीं रहा। पूर्व तथा वर्तमान विधायक द्वारा भोली भाली जनता को बरगला कर अपनी झोली भरी गई। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि ठेकेदारी से लेकर सरकारी दफ्तरों में जबरदस्त वसूली की जा रही है, जल जंगल तथा बालू जैसे प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधियों द्वारा बालू की कालाबाजारी की गई स्थिति है कि घर बनाने के लिए लोगों को बालू भी नहीं मिल पा रहा है। विगत तीन-चार माह से वृद्धा पेंशन बंद कर दिया गया है जिससे लोग काफी परेशान है।गिरिनाथ सिंह ने कहा कि भोली भाली जनता को मुर्ख बनाकर आगामी चुनाव में वोट हासिल करने के उद्देश्य से अबूआ आवास, मईया मुख्यमंत्री सम्मान योजना जैसे कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया गया है जो मात्र छलावा है। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता सुरेश केसरी अवध किशोर सिंह, लाल बिहारी चौधरी बाबुल सिंह मकसूद अंसारी अमित सिंह महेंद्र रवि लालनी यादव हरिवंश राम फूलमानी देवी अंबिका चौधरी उमेश प्रजापति प्रदीप शाह संजय चौधरी पूनम देवी आरती कुमारी नजमून बीवी रशीदा बीवी गोपाल चौबे बिंदेश्वर चौधरी चतुर्गुण राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating