0 0
गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समक्ष गढ़वा आवास पर झामुमो छोड़कर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 36 Second
गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के  पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समक्ष गढ़वा आवास पर झामुमो छोड़कर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पुर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने सभी युवाओं को पार्टी का अंग वस्त्र दे कर भाजपा में शामिल कराया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उज्जवल तिवारी प्रज्जवल तिवारी अभिषेक गुप्ता हरस सिंह हर्ष कुमार हेराज अंसारी सरताज अंसारी नविवुल खान अरशद अंसारी विक्रांत कुमार अनिकेत कुमार शाहिद सरताज सद्दाम नुरुल्लाह मुख्तार जाफर अंसारी संजय कुमार प्रकाश सिंह राजा सोनी अंकु कुमार राजा अंसारी रोहित कुमार राजा दुबे गोलु दुबे रवि चौधरी अंशु कुमार शुभ कुमार रवि कुमार आलोक कुमार अनिकेत कुमार कैंफी खान पवन कुमार आशिफ खान सहित अन्य सैकड़ों युवा शामिल हुए। शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि गढ़वा में माफिया राज गुंडाराज भ्रष्टाचार से सिर्फ पुर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ही गढ़़वा को मुक्त करा सकते हैं शामिल होने वाले लोगों ने एक आवाज में कहा कि गांव शहर हर से लोग झामुमो सहित अन्य दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो का धन बल छलावा धोखेबाजी से गुंडागर्दी लुट माफिया राज भ्रष्टाचार से जनता छुटकारा चाहती है।
मौके पर गढ़वा के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि भ्रष्ट मंत्री मिथलेश गढ़वा की जनता से अंतिम बिदाई लेते चल रहे हैं गढ़वा की जनता झामुमो मंत्री विधायक से त्राहिमाम कर रही है हेमंत सरकार ने हर किसी को धोखा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि झामुमो ने युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन सत्ता मिलने के बाद कफन योजना चला दिया। जब चुनाव नजदीक आया तो मंईया योजना के नाम पर जनता को ठगने का नया तरीका अपनाया है लेकिन झामुमो सरकार की धोखेबाज एवं भ्रष्ट नीतियों को जनता अच्छे से समझ चुकी है झामुमो का गठबंधन कंपनी को जनता गांव शहर हर जगह से खदेड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि झामुमो मंत्री झुठा विकास का ढोल पीटने में लगे हुए हैं जबकी शहर से लेकर गांव तक जनहित में कोई काम नहीं हुआ है गढ़़वा के युवा किसान महिला अनुबंध कर्मचारी सबको झामुमो मंत्री विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक सबने मिलकर ठगने का काम किया। झामुमो सरकार ने एक भी जनहित में योजना नहीं बनाया। झामुमो सत्ता में आने के लिए तरह तरह का प्रलोभन दिखाती हैं लेकिन जैसे ही सत्ता में बैठती हैं अपनी झोली भरने में पुरी लगा देती है झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार गुंडाराज माफिया राज का बोलबाला है जनता भय के माहौल में जीने को मजबुर है गढ़वा सहित पूरे झारखंड में लोग खुली हवा में सांस तक नहीं ले पा रहे हैं ऐसी व्यवस्था को बदलने के लिए जनता संकल्पित है गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा जब पुर्न बहुमत से सरकार बनाएगी तभी झारखंड में खुशहाली संभव है।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress