Read Time:6 Minute, 50 Second
![](https://garhwadrishti.in/wp-content/uploads/2024/08/img-20240816-wa00215969587446388183319-1024x761.jpg)
![](https://garhwadrishti.in/wp-content/uploads/2024/08/img-20240816-wa00204028043203018972354-1024x578.jpg)
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियो को दिलाया है और उम्मीद है कि वर्णित सभी ग्यारह मांगे भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी। बशर्ते कि आप सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन से रहें। साथ ही कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी। एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जा रहा है। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है:
*एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना,राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना,अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना,चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना, केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना, तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना,सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना,राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना, समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना,चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना,संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना।*
साथ ही साथ आगामी 25 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम (कर्मचारी शक्ति समागम) में और 01 सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम (कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन) में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का एवम् अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने हेतु आह्वाहन किया।
उपस्थित समस्त शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय छपरदागा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार कुशवाहा ने NMOPS/झारोटेफ संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने हमें पुरानी पेंशन रूपी बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है। हमसब इस संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम सभी अपनी चट्टानी एकता से सभी ग्यारहों मांगों को पूरा कराएंगे।झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। हम सभी इस संगठन के साथ पूरे तन मन धन से साथ हैं। हम शिक्षकों को कम से कम शिक्षकों के मुद्दो पर एकजुट तो रहना ही चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड कार्यकारणी कमिटी डंडा का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष के रुप में सत्येंद्र कुमार और प्रखण्ड सचिव विकास कुमार विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष के पद पर असरफ अंसारी, उपाध्यक्ष के पद पर एजाज अहमद का निर्वाचन किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा सभी उपस्थित शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से पुरानी पेंशन के नाम पर एक एक पौधा अपने घरों/विद्यालयों में रोपण करने का अपील किया गया और संगठनात्मक नारों के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
झारोटेफ प्रखण्ड इकाई डंडा के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एजाज अहमद, असरफ अंसारी, विकास कुमार विद्यार्थी, अनुजित कुमार, अख्तर अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, नुरूजिम अंसारी, इंदल पाल, मनोज कुमार विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार, जय हिन्द कुमार आदि उपस्थित थे।
![](https://garhwadrishti.in/wp-content/uploads/2024/08/img-20240816-wa00201266171600312944464-1024x578.jpg)
![](https://garhwadrishti.in/wp-content/uploads/2024/08/img-20240816-wa00216504269704696849033-1024x761.jpg)
210 total views, 2 views today