3 0
अवैध निकासी: सीएसपी संचालक पर धोखाधड़ी कर 4 हजार की निकासी का आरोप - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 45 Second

*अवैध निकासी: सीएसपी संचालक पर धोखाधड़ी कर 4 हजार की निकासी का आरोप*

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोचेया निवासी रजनी कुमारी पिता सर्वजीत मेहता ने सीएसपी संचालक पर धोखाधड़ी कर 4 हजार रुपए अवैध तरीके से निकालने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़िता ने लिखित आवेदन थाने में देखकर कार्रवाई करने एवं पैसा वापसी करने की मांग की है।

रजनी कुमारी ने आवेदन में दर्शाया है कि खाता नंबर 84019572199 से 11 दिसंबर 2023 को सीएसपी संचालक सुचिता देवी पति अनिल पाल के यहां 5 हजार रुपए की निकासी की, लेकिन मेरे खाते से 9 हजार रुपए की निकासी कर ली गई।

पीड़िता ने लिखित आवेदन में दर्शाया कि जब मुझे यह पता चला तो मैं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक को आवेदन दिया जहां पर मुझे पता चला जो मेरे खाता से निकासी किया गया है उसका लोकेशन संदीप कुमार भवनाथपुर का आईडी पाया गया, जबकि हम कभी भी भवनाथपुर पैसा निकासी करने नहीं गए हैं।

यह धोखाधड़ी सुचिता देवी ने की है तथा उन्होंने सुचिता देवी पति अनिल पाल पर दूसरा आईडी रखकर अवैध निकासी का आरोप लगाया है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress