बभनी खांड़ डैम में डूब कर मृत बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ प्रभाकर मिर्धा से मुलाकात कर बभनी खांड़ डैम में डूब कर मृत बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने से संबंधित पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बभनी खांड़ डैम में डूबकर प्रतिवर्ष मौत हो रही है।
उसके बाद भी डैम पर सुरक्षा से संबंधित कोई कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। एसडीओ को सौंपे गये मांग पत्र में बभनी डैम में डूबने से मृत बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा और परिजन को सरकारी नौकरी दिलाने, बभनी खांड़ डैम में हो रही घटनाओं को देखते हुये डैम की घेराबंदी कराने, डैम पर गार्ड की प्रतिनियुक्ति कराने एवं डैम गेट की मरम्मती कराने की मांग शामिल है।
उधर एसडीओ ने भाजपा की मांगों पर अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रतिनिधि मंडल में लक्ष्मण राम के साथ भगत दयानंद यादव, अनिल चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ, कुमार कनिष्क, लाल मोहन यादव, दीपक द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating