हुसैनाबाद में एनसीपी नेता सूर्या सोनल सिंह ने की ‘चाय पर चर्चा’, जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने का दिया भरोसा
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू। एनसीपी नेता सूर्या सोनल सिंह ने शनिवार को हुसैनाबाद के अम्बेडकर चौक पर ‘चाय पर चर्चा’ का आयोजन किया, जहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों के साथ जलजमाव की गंभीर समस्या पर बातचीत की। सूर्या ने दुकानदारों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जल्द से जल्द जलजमाव से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
चर्चा के दौरान, दुकानदारों ने अपने इलाके में जलजमाव के कारण हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया और इससे उत्पन्न हो रही असुविधाओं को साझा किया। सूर्या सोनल सिंह ने इस समस्या को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दुकानदारों को इस समस्या से मुक्ति मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत करने की बात कही, ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जा सके।इस अवसर पर अनुमंडलीय अध्यक्ष विनय पासवान, हुसैनाबाद बीस सूत्री सह प्रवक्ता योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, हैदरनगर बीस सूत्री अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह, जीसान, रविन्द्र कुमार उर्फ टंकी, हरी सिंह, अकरम खान, कलाम अंसारी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। सूर्या सोनल सिंह की इस पहल को दुकानदारों ने खूब सराहा और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनसीपी नेता के प्रयासों से हुसैनाबाद में जलजमाव की समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating