रमना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर रमना पुलिस ने रमना थाना मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी असफाक आलम के नेत्तृत्व में एंटी क्राईम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर थाना मोड़ के समीप दो पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन को रोक कर वाहनों की कागजात एवं डिक्की खुलवाकर डिक्की की जांच की।
वहीं हेलमेट नहीं पहनने वाले बाईक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट लगाकर सड़क पर चलने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी असफाक आलम ने बताया कि सड़क सुरक्षा तथा एंटी क्राईम को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलता रहेगा। दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी लोग हेलमेट पहनें। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई की जायेगी। मौके पर एएसआई वीरेन्द्र यादव, एसआई जयप्रकाश गुप्ता व पुलिस बल के जवान शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating