विशुनपुरा में दिखा भारत बंद का असर, बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर*
*विशुनपुरा में दिखा भारत बंद का असर, बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर*
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा:अनुसूचित जाति व जनजाति (एसटी -एससी ) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ को लेकर बुधवार को भारत बंद का बिशुनपुरा में मिला जुला असर देखने को मिला।
भारत बंद को लेकर बसपा,भीम आर्मी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ बुधवार के सुबह से ही बिशुनपुरा संध्या मोड़ से होते हुए अंबेडकर मोड़ तक पहुंचकर सड़क जाम कराते हुए बीच सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए। हालांकि भारत बंद के दौरान बिशुनपुरा में मुख्य बाजार क्षेत्र से शंकर मोड़,गांधी चौक के सभी दुकानें पूर्व की भांति खुली रही लेकिन इसका असर कहीं-कहीं देखने को मिला।
भारत बंद के समर्थन में उतरे बसपा नेता सुदामा राम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आरक्षण के नाम पर दलितों के बांटने का काम किया जा रहा है। पहले जिस तरह से आरक्षण मिल रहे थे, उसी तरह से आरक्षण मिलते रहना चाहिए ना कि आरक्षण में भी आरक्षण तय करनी चाहिए। तथा वहां पर उपस्थित सभी कर्जकर्ताओं ने एक स्वर में कहा सरकार होश में आओ, आरक्षण सुधार पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगाओ आदि नारे लगाए। इस मौके पर बसपा नेता सुदामा राम, सुदामा राम, शंकर राम, करीमन राम, दयाशंकर प्रसाद, पंकज कुमार, यतेंद्र कुमार रवि, अजय कुमार रवि, मोहित कुमार, विशाल कुमार, छोटू कुमार राम, अंगद कुमार, विनय कुमार, रोहित राज, मुन्नी डोम, कृष्णा डोम, अखिलेश कुमार रवि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating