विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश के आलोक में गढ़वा जिला समग्र शिक्षा अभियान के आदेश अनुसार रंका प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन का कार्य 29 अगस्त से प्रारंभ कर दी गई है। इस क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदाग में विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन पर्यवेक्षक सीआरपी शिवकुमार उपाध्याय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेरसाम के शिक्षक सरोज पांडे के द्वारा चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता, संयोजिका पद पर बबीता देवी ,उपाध्यक्ष शामला कुंवर, सदस्य -अनिल राम, महेंद्र तुरिया, स्वार्थ सिंह ,मुखलाल राम ,संजय पासवान ,रिंकू देवी, कुंती देवी व परमणिया देवी ,सविता देवी।
इस सभा के सभा अध्यक्ष भोला यादव के अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य लालती देवी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक सहित सैकड़ो ग्रामीण की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating