0 0
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भुईहर मुण्डा/भुईहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की मांग की। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 3 Second
*मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भुईहर मुण्डा/भुईहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की मांग की।*

राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर भुईहर मुण्डा/भुईहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की मांग की है। इस संबंध में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मिलकर मामले से अवगत कराया तथा उन्हें पत्र भी सौंपा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड राज्य के सभी जिलों में भुईंहर समाज की जाति निवास करती है। उन्होंने बताया कि भुईंहर समाज के लोग काफी समय से झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित होने हेतु प्रयासरत हैं परंतु अभी तक भुईहर जाति झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को आश्वास्त किया है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूची लेकर भुईहर मुण्डा/भुईहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की दिशा में साकारात्मक पहल करेंगे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress