मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भुईहर मुण्डा/भुईहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की मांग की।
Read Time:2 Minute, 3 Second


राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर भुईहर मुण्डा/भुईहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की मांग की है। इस संबंध में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मिलकर मामले से अवगत कराया तथा उन्हें पत्र भी सौंपा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड राज्य के सभी जिलों में भुईंहर समाज की जाति निवास करती है। उन्होंने बताया कि भुईंहर समाज के लोग काफी समय से झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित होने हेतु प्रयासरत हैं परंतु अभी तक भुईहर जाति झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को आश्वास्त किया है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूची लेकर भुईहर मुण्डा/भुईहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की दिशा में साकारात्मक पहल करेंगे।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating