यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कारवाई:- थाना प्रभारी
यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कारवाई:- थाना प्रभारी*
धुरकी प्रतिनिधि।। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार धुरकी पुलिस ने एम वी एक्ट के तहत थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एम वी एक्ट के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज दर्जनों दोपहिया वाहनो को जप्त कर एम वी एक्ट के तहत बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वाले, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले, ट्रिपल लोडिंग, रेस ड्राइविंग करने वाले के विरुद्ध चालान हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया। साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि लोग हेलमेट जरूर पहनें, वाहन का जरुरी कागजात अपने साथ लेकर चलें और यातायात नियमों का पालन करें । वाहन चेकिंग में एएसआई संजय सिंह, शैलेंदं यादव, कंप्यूट ऑपरेटर फुलेंद्र कुमार, अनुज कुमार , पुलिस जवान शामिल थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating