घेराबंदी की योजना को निरंस्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ सह बीडीओ को दिया आवेदन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना -कल्याण विभाग के अधिकारी,अभियंता और बिचौलिए के साठगांठ से 15 लाख रुपए की लागत से कब्रिस्तान घेराबंदी की बंदबाट योजना की स्वीकृति देने रमना बजार का माहौल गर्म है।विदित हो कि रमना बजार में डीहवार स्थल और दुर्गा मंदिर के समीप तीन डीसमील भूमि खतियानी कब्रिस्तान है।जिसकी घेराबंदी की स्वीकृति कल्याण विभाग के द्वारा गत दिनों दी गई है।युक्त योजना की स्वीकृति की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया है।घेराबंदी की योजना को निरंस्त कराने को लेकर शनिवार को सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय को लोगो ने आवेदन दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना सिर्फ सरकारी राशी की बंदरबाट करने के लिए कल्याण विभाग के अधिकारी और अभियंता ने बचौलिया के साठगाठ से किया है।लोगो का कहना है कि एक विशेष सामुदाय का कब्रिस्तान प्रखंड कार्यालय के समीप बड़े भू भाग पर पहले से बना हुआ है।जिसका सौंद्रीकरण होना है।जो सभी के लिए हर्ष की बात है।लेकिन महज तीन डीसमील जमीन और आबादी के बीच घेराबंदी की योजना सरकारी राशी की लूट की योजना प्रतित हो रही है।इस प्रकार की योजनाओ पर रोक लगाते हुए सरकारी राशी की लूट होने से रोकने की आवश्कता है।बजार में कब्रिस्तान घेराबंदी की योजना आपसी सौहार्द बिगाड़ने की योजना है।आवेदन देने वालो में दुर्गा कमिटी अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता, अजीत कुमार सोनी,प्रभात कुमार,रामचंद्र राम,अनुज कुमार ,सचीन कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, आदित्य गुप्ता, पंकज सोनी, श्याम किशोर गुप्ता, ओम प्रकाश सोनी, त्रिपुरारी सोनी , विक्की गुप्ता सहीत कई लोग शामिल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating