Read Time:4 Minute, 24 Second

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज हम सभी पुरानी पेंशन रिस्टोरेशन होने के दो वर्ष पूरे होने पर खुशी मना रहे हैं। जिले के तमाम शिक्षको/कर्मचारियों को बहुत बहुत हार्दिक बधाई।परन्तु, इसे प्राप्त करने में किए गए कठिन संघर्षों को याद करने का भी दिन है। पुरानी पेंशन राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए एक अमृत वर्षा के समान है। अभी यह पुरानी पेंशन शैशवास्था में है। इसे हम लोगों को मिल कर बचाने की आवश्यकता है। जहां एक तरफ केन्द्रीय सरकार शिक्षकों/कर्मचारियो को एनपीएस के बाद यूपीएस लागू कर रही है जो एक छलावा मात्र है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि हम सभी पुरानी पेंशन देने वाली सरकार को नहीं बचा पाए तो पूरी सम्भावना है कि हम सभी यूपीएस रूपी छलावे में फंस जाएं। हमें इसे पूरी तरह समझ कर अन्य शिक्षकों/कर्मचारियो को बताने की आवश्यकता है।
फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता ने कहा कि पुरानी पेंशन प्राप्त होने के बाद आने वाली अन्य समस्याओं पर भी एकजुट होने की आवश्यकता है। झारोटेफ ने हर हाल बासठ साल का भी मुद्दा रखा है, इस पर भी हमें मुखर एवम् प्रखर होने की आवश्यकता है।
झारोटेफ गढ़वा के उपाध्यक्ष हेमेंद्र दास ने कहा कि हम लोगों को पुरानी पेंशन मिलने की खुशी को धूमधाम से मनाना चाहिए क्योंकि यह अवसर बहुत ही संघर्षों के बाद प्राप्त हुआ है। परन्तु, हमारी राशि जो एनएसडीएल के खाते में फंसी हुई है,उसे प्राप्त करने के लिए और कठिन संघर्ष करने होंगे।
झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला ईकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारोटेफ के द्वारा हम शिक्षकों/कर्मचारियों के हित में जिन ग्यारह मांगो के लिए संघर्ष किया जा रहा है, उसमें झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ सदैव अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा।
झारोटेफ के जिलासचिव विमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा एवम् महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विमला तिग्गा ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन झारोटेफ गढ़वा के उपाध्यक्ष सुनय राम ने किया।
इस अवसर पर झारोटेफ जिला ईकाई गढ़वा के जिला प्रवक्ता डॉo कृष्ण कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव सारा हादी, उपाध्यक्षा आशा रानी सहित सैकड़ों शिक्षक एवम् कर्मचारी गण उपस्थित थे।

125 total views, 1 views today