0 0
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 22 Second



*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा  में  चालीस घर के टोला में आजादी के 78 साल के बाद भी आज तक बिजली नहीं पहुंच सका।
वहां के ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग कई बार सभी ग्रामीण मिलकर कांडी ग्रीड से लेकर गढ़वा जिला तक आवेदन दिए आश्वासन भी दिया गया कि आप लोग के बहुत जल्द बिजली व्यवस्था किया जाएगा लेकिन केवल जुमलेबाजी रहा। सभी ग्रामीण ने बिजली को समस्या को लेकर कहां की हम लोग किसी प्रकार से मोमबत्ती  जलाकर रात कटते हैं पहले मिट्टी तेल भी मिलता था उसे हम लोग डिबरी जलाकर जीवन यापन करते थे लेकिन अब वह अभी बंद हो गया है। सभी ग्रामीण ने बिजली विभाग के अधिकारी एवं पदाधिकारी से अग्रह करते हुए कहा है हम लोगों की घर तक बिजली मुहैया कर 63 केवी का ट्रांसफार्मर लग जाता तो हम सभी ग्रामीण आजाद भारत में बिजली का आजादी मिल जाता।
मौके पर उपस्थित भवनाथपुर विधानसभा 81 पूर्व विधायक प्रत्याशी देवेंद्र कुमार प्रजापति एवं समाज सेवी मनोज राम ने सरकार से अग्रह किया है कि चबूतरवा टोला के 40 घर परिवार को यदि बिजली मुहैया हो जाता तो उन सभी ग्रामीण के बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ सिंचाई एवं मूलभूत समस्याओं से छुटकारा हो जाता।
उपस्थित ग्रामीण गोवर्धन यादव, गरीब रजवार, इंद्रदेव यादव, शिव पासवान, उचित पासवान, गरीब रजवार, त्रिवेणी रजवार, सुमन रजवार, अकाल यादव, सुमन यादव, शंकरी देवी ,मंजू देवी तथा सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress